केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में स्वच्छता दिवस और स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,दुर्गापुर में स्वच्छता दिवस मनाया गया और आज से 15 दिसम्बर स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता दिवस के अवसर पर श्री देवव्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक ,ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर द्वारा सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को एक शपथ दिलवाया गया, जिसमें कहा गया कि सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और अपने परिवार,मुहल्ले, गॉंव और कस्बे को भी सफाई के प्रति सजग करेंगें। सभी लोगों ने हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 02 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि स्वच्छता दिवस और स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इसके लिए लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें और जितना हो सके अपने आस-पास को साफ बनाएं। स्वच्छता पखवाड़ा अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। स्वच्छता पखवाडा मिशन स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चालू किया गया था। प्रारंभ में स्वच्छता पखवाड़ा को बड़ी कठोरता के साथ शुरू किया गया था धीरे-धीरे लोगों में स्वच्छता पखवाड़े के प्रति समझ और जिम्मेदारी देखने को मिली। जिन राज्यों में स्वच्छता पखवाड़ा अच्छे से आयोजित हो जाता है उसे भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। स्वच्छता पखवाड़े से देश में लोगों स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता दिखाई है। स्वच्छता पखवाड़े के बाद से देश में लोगों ने कचरा फैलाना काफी कम कर दिया है वह अब कचरा दान में ही कचरा डालते हैं तथा इससे भारत में अलग-अलग सूखा व गीला कचरा इकट्ठा किया जाता है। भारत को स्वच्छ बनाने का सपना सबसे पहले भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी जी ने देखा था उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई सारे आंदोलन किए थे। उनकी राह पर चलकर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया तथा देश को स्वच्छ बनाने के लिए कई सारे कड़े कदम भी उठाए गए। हमें स्वच्छता मिशन अभियान में सरकार का पूरजोर सहयोग करना है। दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, वहॉं के नागरिक गंदगी नहीं करते हैं और ना ही होने देते हैं। हमें अपने अंदर सफाई की आदत डालनी है और दूसर को भी इसके लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता के प्रति बढाया गया हमारा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में 169 बटालियन के कमाण्डेंट श्री संजय शर्मा के अतिरिक्त ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर, रेंज दुर्गापुर एवं 169 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?